पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाटा ने किया भूषण स्टील का अधिग्रहण, सिंघल नए एमडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली बमनीपाल स्टील लिमिटेड ने शुक्रवार को भूषण स्टील का अधिग्रहण कर लिया। भूषण स्टील के अंगुल, साहिबाबाद और खोपोली प्लांट जाकर टाटा स्टील के अफसरों ने अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी की। इसके साथ ही भूषण स्टील की 72.65% हिस्सेदारी पर टाटा स्टील का नियंत्रण हो गया। टाटा स्टील के राॅ मेटेरियल उपाध्यक्ष राजीव सिंघल को भूषण स्टील का नया एमडी बनाया गया है। भूषण स्टील के बोर्ड ने 74.99 करोड़ शेयर बमनीपाल को करीब 159 करोड़ रुपए में बेचने को मंजूरी दी थी। इस लेनदेन के तहत भूषण स्टील ने टाटा स्टील के वेटरन आनंद सेन, राजीव सिंघल और दिब्येंदु दत्ता को अपने बोर्ड में नियुक्त किया है। -शेष पेज 5 पर

भूषण स्टील के बोर्ड में नॉमिनी नियुक्त

अधिग्रहण की शर्त के मुताबिक भूषण स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बमनीपाल स्टील के नॉमिनी को नियुक्त किया गया है। बोर्ड के मौजूदा निर्देशकों को इस्तीफा दिया हुआ माना जाएगा। सेबी रेगुलेशन 2015 के अनुसार भूषण स्टील के पब्लिक स्टेक होल्डरों के मद्देनजर बमनीपाल को भूषण स्टील के प्रमोटर व ग्रुप के रूप में क्लासिफाइड किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...