पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • चार महीने पहले चोरी हुआ पंखा, नए के लिए फंड नहीं; हाथ पंखे से मिटा रहे गर्मी

चार महीने पहले चोरी हुआ पंखा, नए के लिए फंड नहीं; हाथ पंखे से मिटा रहे गर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | धातकीडीह ठक्कर बापा मध्य विद्यालय स्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में पंखा तक नहीं है। कर्मचारी और पदाधिकारी गर्मी से बचने के लिए हाथ पंखे का सहारा ले रहे हैं। जब इससे भी गर्मी नहीं जाती है तो बीईईओ कमलेश कुमार सिंह साकची स्थित संकुल संसाधन केंद्र चले जाते हैं, ताकि वहां पंखे के नीचे गर्मी से खुद को बचा सकें। सबसे बुरा हाल कार्यालय में तैनात कर्मचारी का है, जो कहीं नहीं जा सकता और गर्मी झेलने को मजबूर है। बीईईओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी आशीष कुमार ने बताया चार महीने पहले कार्यालय में लगा दोनों पंखा चोरी हो गया था। इसकी शिकायत विभाग द्वारा संबंधित थाने में भी की थी। बीईईओ ने बताया वर्तमान में पंखा लगवाने के लिए विभाग के पास फंड नहीं है।

पदाधिकारी बोले- अभी फंड नहीं इसलिए नहीं लग रहा पंखा

खबरें और भी हैं...