जमशेदपुर |भूषण स्टील लिमिटेड के अधिग्रहण के बाद टाटा स्टील के कई अधिकारियों को उसके प्लांट में भेजा गया है। कंपनी के चीफ मार्केटिंग सेल्स (इंडस्ट्रीयल प्रोजेक्ट, प्रोजेक्ट एंड एक्सपोर्ट) प्रभात कुमार को आईबीएमडी का एक्जीक्यूटिव इंचार्ज बनाया गया है। वे टाटा से काम करते हुए सेफ्टी उपाध्यक्ष वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी) को रिपोर्ट करेंगे। मार्केटिंग एंड सेल्स (ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट्स) चीफ वी रवि चंद्रन को प्रभात कुमार के स्थान पर भेजा गया है। चीफ ऑफ मैन्युफैक्चरिंग फ्लैट प्रोडक्ट एन राजेश को चीफ मार्केट एंड सेल्स (ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट्स) बनाया गया है। - देखें पेज 4