एजुकेशन... 21 मई से केयू में गर्मी की छुट्टी, 21 जून को खुलेगा विवि
जमशेदपुर | कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में गर्मी की छुट्टी 21 मई से होगी। इस दौरान अंतिम कक्षा 19 मई को होगी। 20 मई को रविवार है। इसके बाद 21 मई से ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएगा। 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। हालांकि इस अवकाश में भी विवि में कार्यालय संबंधी कामकाज होंगे। केयू की ओर से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विभाग की ओर से एमसीए द्वितीय एवं पांचवें सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।