पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जिन अभिभावकों के खाते से पैसा कटा, उन्हें दोबारा भरनी होगी फीस की रकम

जिन अभिभावकों के खाते से पैसा कटा, उन्हें दोबारा भरनी होगी फीस की रकम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के पोर्टल फीस क्लब के हैकिंग मामले में स्कूल प्रबंधन ने खुद को जिम्मेवार नहीं बताया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, अभिभावकों को पहले ही बता दिया गया था कि पोर्टल को बंद किया जा रहा है। बावजूद कुछ अभिभावकों ने इस पोर्टल के माध्यम से फीस जमा करने का प्रयास किया। एेसे में जिन अभिभावकों के खाते से फीस का पैसा कट गया है, उन्हें दोबारा संबंधित फीस का भुगतान करना होगा।

फिलहाल पोर्टल हैकिंग की शिकायत मिलने के बाद विद्या भारती चिन्मया विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अगले आदेश तक इस पोर्टल से फीस जमा नहीं करने का फरमान जारी किया है। स्कूल प्रबंधन ने मामले की शिकायत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से भी की हैै। एसबीआई ने इस मामले की जांच में सहयोग की बात कही है।

हैक नहीं हुआ, पोर्टल बंद किया

फीस पोर्टल के हैक होने का सवाल ही नहीं है, क्योंकि यह पहले ही बंद कर दिया गया था। जो घटना हुई है, वह टेक्निकल फॉल्ट की वजह से हुई है। इसकी जांच हो रही है। कुछ अभिभावकों के खाते में पैसा रिटर्न हो चुका है। जल्द ही इस समस्या को सुलझा लिया जाएगा। फीस जमा करने के लिए निर्देश जारी किया जाएगा। विपिन शर्मा, प्रिंसिपल, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय

खबरें और भी हैं...