जमशेदपुर | गोलमुरी एबीएम काॅलेज के समीप अतिक्रमण कर बने दुकानों को शिफ्ट करने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन 12 दुकानों को शिफ्ट किया गया। दुकानों को शिफ्ट करने का काम शनिवार को पूरा कर लिया जाएगा। निचले हिस्से में स्थित दुकानदार अपनी दुकानों का आकार छोटा कर काॅलेज के समीप के दुकानदारों के लिए जगह उपलब्ध करा रहे हैं।