मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 खड़िया बस्ती कैलाश धाम के पास संजय पथ सुभाष नगर निवासी विशाल सिंह की हत्या मामले में राहुल गुप्ता उर्फ शोले को दो दिनों के रिमांड पर लेने के लिए उलीडीह पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। हालांकि कोर्ट ने इसपर फैसला नहीं लिया है। राहुल गुप्ता उर्फ शोले ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 10 मई को खड़िया बस्ती कैलाश धाम में उत्तम महतो और कुंदन सिंह उर्फ भोंदू द्वारा विशाल सिंह को गोली मारने के बाद भी वह जिंदा था। बाद में राहुल गुप्ता उर्फ शोले ने उत्तम महतो से पिस्तौल लेकर विशाल पर ताबड़तोड़ गोली मारी। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। हत्याकांड में गिरफ्तार सोहेल अंसारी ने पुलिस के समक्ष इसका खुलासा किया था। पुलिस के अनुसार राहुल गुप्ता उर्फ शोले को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है।