पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईकोर्ट में रिट मेंशन, आरोपी के वकील ने किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानगो सहारा सिटी की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में रिट मेंशन किया गया। मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। दायर रिट में पीड़िता ने बताया है दुष्कर्म मामले में डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत शहर के 15 संभ्रांत लोग शामिल हैं। इसलिए पुलिस सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। इस मामले में आगामी 11 जून को हाई कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। इधर,रिट मेंशन के दौरान एक आरोपी के वकील ने इसका विरोध किया। बावजूद कोर्ट ने रिट को मेंशन कर दिया। मालूम हो गत 13 मार्च को मानगो सहारा सिटी की नाबालिग की मां ने दुष्कर्म मामले में डीएसपी अजय केरकेट्टा, इंस्पेक्टर सह तात्कालीन एमजीएम थाना प्रभारी इमदाद अंसारी, गुड्डू गुप्ता, बिल्डर दिनेश अग्रवाल, लड्डन खान, मुनैन खान, करीम,उपेन्द्र सिंह, अजीज बुलेट मिस्त्री, अमित सिंह,मुन्ना धोबी,शाहिद,निशांत हैदर उर्फ सोनू का नाम केस में जोड़ने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...