जमशेदपुर | ई-वे बिल जांच के तहत वाणिज्य कर विभाग ने माल वाहक वाहनों से करीब 10.16 लाख रुपए जुर्माना की वसूली की है। विभाग के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) संजय कुमार प्रसाद ने बताया- कोल्हान में 11 मई से ई-वे बिल की जांच की जा रही है। इस दौरान 914 वाहनों की जांच की गई । जांच में 26 वाहनों के ई-वे बिल में अनियमितता पाई गई।