पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • गैंगस्टर अखिलेश सहित 90 केस फास्ट ट्रैक में, 3 माह में फैसला होगा

गैंगस्टर अखिलेश सहित 90 केस फास्ट ट्रैक में, 3 माह में फैसला होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पुलिस कोर्ट की मदद से अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी में है। इसके मद्देनजर जिले में हुए महत्वपूर्ण वारदातों में पुलिस तीन माह में आरोपियों को सजा दिलाने में जुटी है। जिला पुलिस ने ऐसे 90 केस का चयन किया है, जिनमें आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए गवाहों को तैयार किया जा रहा है।

पुलिस कोर्ट के जरिए अपराधियों को सजा दिलाने का प्रयास कर रही है। कोर्ट परिसर में झामुमो नेता उपेन्द्र सिंह हत्याकांड मामले में बरामद हथियार मामला, कोर्ट में अखिलेश सिंह पर फायरिंग मामला, बिरसानगर के सृष्टि गार्डेन में मिले अखिलेश सिंह के जाली दस्तावेज मामला, बिरसानगर में आसनसोल के व्यवसायी से लूट,कदमा ने रॉबिन गोराई हत्याकांड में आर्म्स के साथ गिरफ्तारी, मानगो के व्यवसायी सुभाष खेमका से रंगदारी मांगने के मामले समेत 90 मामलों का एसएसपी अनूप बिरथरे ने चयन किया है। इसके लिए एसएसपी अनूप बिरथरे ने सभी थाना प्रभारी और डीएसपी को संगीन अपराध का चयन करने का निर्देश दिया है। सभी को पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा। जिसे मुख्यालय की ओर से हाईकोर्ट को सौंपा जाएगा। आगामी एक जून से सभी मामलों का अलग-अलग कोर्ट में स्पीडी ट्रायल के तहत केस चलाया जाएगा। जिसे महज तीन माह में ही खत्म करने की योजना है। ऐसे में कई अपराधियों को सजा होने की संभावना है। जिला पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधी सकते में हैं। इनमें ज्यादातर मामले आर्म्स एक्ट,रंगदारी, फायरिंग,लूट,डकैती और छिनतई के मामले हैं।

मारपीट के आरोप से गैंगस्टर का भाई अमलेश सिंह बरी

जिला जज -13 प्रभाकर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को जानलेवा हमला के एक मामले में सुनवाई के दौरान अमलेश सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। घटना 29 अगस्त 2005 की है। इस मामले में काशीडीह निवासी रवि चौरसिया ने सीतारामडेरा थाना में अमलेश सिंह, अखिलेश सिंह व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया था वह कोर्ट परिसर में कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी अमलेश सिंह चार-पांच के साथ आए और बोले अशोक शर्मा हत्याकांड में गवाह है। रवि चौरसिया ने कहा उन्हें कोर्ट से सम्मन नहीं मिला है।

क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर

जिला पुलिस कोर्ट की मदद से अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी में है। इसके मद्देनजर जिले में हुए महत्वपूर्ण वारदातों में पुलिस तीन माह में आरोपियों को सजा दिलाने में जुटी है। जिला पुलिस ने ऐसे 90 केस का चयन किया है, जिनमें आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए गवाहों को तैयार किया जा रहा है।

पुलिस कोर्ट के जरिए अपराधियों को सजा दिलाने का प्रयास कर रही है। कोर्ट परिसर में झामुमो नेता उपेन्द्र सिंह हत्याकांड मामले में बरामद हथियार मामला, कोर्ट में अखिलेश सिंह पर फायरिंग मामला, बिरसानगर के सृष्टि गार्डेन में मिले अखिलेश सिंह के जाली दस्तावेज मामला, बिरसानगर में आसनसोल के व्यवसायी से लूट,कदमा ने रॉबिन गोराई हत्याकांड में आर्म्स के साथ गिरफ्तारी, मानगो के व्यवसायी सुभाष खेमका से रंगदारी मांगने के मामले समेत 90 मामलों का एसएसपी अनूप बिरथरे ने चयन किया है। इसके लिए एसएसपी अनूप बिरथरे ने सभी थाना प्रभारी और डीएसपी को संगीन अपराध का चयन करने का निर्देश दिया है। सभी को पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा। जिसे मुख्यालय की ओर से हाईकोर्ट को सौंपा जाएगा। आगामी एक जून से सभी मामलों का अलग-अलग कोर्ट में स्पीडी ट्रायल के तहत केस चलाया जाएगा। जिसे महज तीन माह में ही खत्म करने की योजना है। ऐसे में कई अपराधियों को सजा होने की संभावना है। जिला पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधी सकते में हैं। इनमें ज्यादातर मामले आर्म्स एक्ट,रंगदारी, फायरिंग,लूट,डकैती और छिनतई के मामले हैं।

कोर्ट की अच्छी पहल

कोर्ट में लंबित करीब 90 मामलों का चयन किया गया है। जिसे स्पीडी ट्रायल के तहत कोर्ट में चलाया जाएगा। जिसमें आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यह एक अच्छी पहल है। अनूप बिरथरे,एसएसपी

खबरें और भी हैं...