पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • साकची: भारत स्काउट एंड गाइड के कार्यालय में तीन दिन में दूसरी बार बदमाशों ने ताले तोड़े

साकची: भारत स्काउट एंड गाइड के कार्यालय में तीन दिन में दूसरी बार बदमाशों ने ताले तोड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | साकची आमबागान स्थित भारत स्काउट एंड गाइड के कार्यालय में बदमाशों ने तीन दिन के अंदर दूसरी बार ताले तोड़ डाले। दूसरी घटना गुरुवार रात की है। बदमाशों ने कार्यालय और किचन के ताले तोड़ दिए। बदमाश कार्यालय में रखा पुल्ली ले गए। शुक्रवार को भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार कार्यालय पहुंचे तो ताला टूटा पाया। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी साकची थाने को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। नरेश कुमार ने बताया- बदमाश लगातार उनके कार्यालय को निशाना बनाए रहे हैं। तीन दिनों पूर्व 14 मई की रात कार्यालय से नकद 15 हजार सहित करीब 90 हजार के सामान की चोरी हुई थी।

खबरें और भी हैं...