जमशेदपुर| स्टील सिटी प्रेस लिमिटेड की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर शुक्रवार को गोल्डन जुबिली समारोह में मुख्य अतिथि टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज उपाध्यक्ष सुनील भास्करन आए। वे स्टील सिटी प्रेस लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कहा- अगर स्टील सिटी प्रेस लिमिटेड को भी टाटा स्टील की तरह आगे लंबी सफर तय करना है तो उसे अगले 50 साल की योजना बना कर चलना होगा। स्टील सिटी प्रेस लिमिटेड टाटा स्टील का अभिन्न हिस्सा है। कभी इसमें टाटा स्टील और टाटा मोटर्स का शेयर होता था। प्रिंटिंग की टेक्नोलॉजी बदल चुकी है। टाटा स्टील का कलिंगा नगर प्लांट भी इसका कस्टमर है। मशीनें बढ़ानी होंगी। नई तकनीक को अपनाना होगा। कस्टमर की जरूरत का हमेशा ख्याल रखेंगे तो यह कंपनी भी टाटा स्टील की तरह बढ़ती रहेगी।
विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर प्रेस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा- टाटा स्टील की तरह स्टील सिटी प्रेस भी कई लोकेशन पर काम करे। मौके पर प्रेस के निदेशक निरुप मोहंती भी मौजूद थे।