जमशेदपुर | झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत पर श्रमिक संघ निबंधक श्याम सुंदर पाठक ने शुक्रवार को सुनवाई की। टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, शत्रुघ्न राय, सहायक सचिव नीतेश राज ने रांची जाकर श्रमिक संघ निबंधक से मुलाकात की। यूनियन उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने श्रमिक संघ निबंधक से कहा कि टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव विधिवत कराया गया, संविधान में दर्ज व्यवस्था के तहत। चुनाव समिति का चुनाव कराया गया, जिसने शिकायत की है, उन लोगों ने भी चुनाव समिति के चुनाव में भाग लिया था।