पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • समर्थ इंजीनियरिंग के मजदूरों को स्थायी नौकरी नहीं मिली तो होगी अशांति : श्रमिक संघ

समर्थ इंजीनियरिंग के मजदूरों को स्थायी नौकरी नहीं मिली तो होगी अशांति : श्रमिक संघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंड श्रमिक संघ के नेता राजीव पांडेय ने शुक्रवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय में श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित समर्थ इंजीनियरिंग के मजदूरों की प्रबंध निदेशक नकुल कमानी ने सुरक्षा कर्मचारियों से पिटाई कराई, जबकि मजदूर अपनी मेहनत का पैसा मांग रहे थे। उन मजदूरों को स्थायी नौकरी नहीं मिली तो कंपनी में अशांति होगी।

राजीव सिंघल को एमडी बनाने का फैसला, उनकी जगह चाणक्य चौधरी को जवाबदेही

अधिग्रहण के तुरंत बाद भूषण स्टील के 3 प्लांटों में टाटा के अफसरों का ट्रांसफर

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

मेसर्स भूषण स्टील लिमिटेड के अधिग्रहण की महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होते ही टाटा स्टील प्रबंधन ने साहिबाबाद, अंगुल और खोपोली प्लांट के लिए जमशेदपुर और कलिंगा नगर प्लांट से कई अफसरों को रवाना कर दिया।

एचआरएम उपाध्यक्ष सुरेश दत्त त्रिपाठी ने शुक्रवार को सर्कुलर निर्गत किया। इसमें तीन साल की अवधि के लिए कई अधिकारियों को तुरंत भूषण स्टील के अलग अलग प्लांट में पदस्थापन का आदेश निकाला गया। सबसे अप्रत्याशित फैसला रहा रा मेटेरियल उपाध्यक्ष राजीव सिंघल को भूषण स्टील लिमिटेड की कमान सौंपना। उन्हें एमडी बनाया गया। कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड रेगुलेटरी अफेयर के ग्रुप डायरेक्टर चाणक्य चौधरी को उनकी जगह रा मेटेरियल उपाध्यक्ष बनाया गया है। आरएम, जीएमआर एंड प्रोफेट सेंटर के प्रिक्योरमेंट चीफ राजकुमार सिंह दिल्ली से भूषण स्टील का कामकाज देखेंगे। बिजनेस परफारमेंस इन-हांस चीफ देव ज्योति राय जमशेदपुर से कामकाज करेंगी। ट्रांसफॉर्मेशनल चीफ नेहा हरलालका भुवनेश्वर से भूषण स्टील के कामकाज की जवाबदेही संभालेंगी।

साहिबाबाद प्लांट

थीन स्लैब कास्टर एंड रोलिंग चीफ अनूप त्रिवेदी, आईटी स्पेशल प्रोग्राम्स चीफ पी के सिन्हा, झरिया एकाउंट्स हेड दिलीप रथ, सिक्युरिटी सीनियर मैनेजर अनिल कुमार, सिजुआ एचआरएम सीनियर मैनेजर बीसी पाठक, आरएम एंड जीएमआर प्रोजेक्ट्स प्रिक्योरमेंट के सीनियर मैनेजर जी. श्रीनिवासुलू, प्रिक्योरमेंट सीनियर मैनेजर एके गुप्ता, कमांड एंड कंट्रोल के असिस्टेंट मैनेजर विकास कटारिया।

भूषण स्टील के अधिग्रहण से यह होगा फायदा

भूषण स्टील के अधिग्रहण के बाद टाटा स्टील समूह देश के भीतर 19 मिलियन टन का उत्पादन करेगी। अपना शहर टाटा समूह का बसाया हुआ है। टाटा समूह को फायदा होगा तो उसका कुछ न कुछ लाभ शहर को होगा।

राष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर की पहचान बढ़ेगी। टाटा स्टील और जमशेदपुर एक-दूसरे के पूरक हैं। टाटा स्टील की तरक्की से हर स्तर पर अपने शहर को ख्याति मिलेगी। इसका भी अंततोगत्वा लाभ शहर के लोगों को होगा।

टाटा स्टील से अपने शहर के कई लोग बतौर वेंडर जुड़े हुए हैं। भूषण स्टील के अधिग्रहण के बाद यहां के वेंडरों को भूषण स्टील में भी काम करने का अवसर मिलेगा। यहां रह कर उनका कारोबार भी देश भर में फैलेगा।

इन प्लांट में यह अफसर भेजे गए

अंगुल प्लांट: भुवनेश्वर के चीफ रेजीडेंट एग्जीक्यूटिव मनीकांता नायक, रॉ मेटेरियल एचआरएम चीफ शशिशेखर होता, आईबीएमडी एग्जीक्यूटिव इंचार्ज उज्जवल चक्रवर्ती, ओएमक्यू प्रिक्योरमेंट अशोक कुमार, कलिंगा नगर सीआरआर हेड दिव्याहस राय, सिक्युरिटी वर्क्स हेड प्रवीण यादव, वर्क प्लेस सेफ्टी हेड आरके सिन्हा, कलिंगा नगर के प्रोसेसिंग एंड सप्लाई चेन हेड एसके राउत, स्टील मैनुफैक्चरिंग के बिजनेस एनालिसिस हेड संजय शर्मा, इनेबलिंग फंक्शंस एचआरएम हेड एसके सतपथी, फाइनांस सेंटर फॉर एक्सीलेंस हेड सुदीप मिश्रा आदि।

टाटा स्टील के कई अफसरों को भूषण स्टील के प्लांट में भेजा जाएगा। अफसरों को पदोन्नति मिलेगी। नया सीखने का अवसर मिलेगा। जमशेदपुर प्लांट में अफसर के नए पद का सृजन भी होगा। बहाली की संभावना होगी।

खोपोली प्लांट

पिलेट प्लांट चीफ कपिल मोदी, ईएंडपी झारखंड प्रोजेक्ट के फाइनांस एंड एकाउंट्स हेड अभिषेक सिन्हा, आरएम एंड पीसी के प्रिक्योरमेंट सीनियर मैनेजर विश्वजीत बसाक, सिक्युरिटी एंड फायर सर्विसेज वायर एंड सीआरसी वेस्ट के सीनियर मैनेजर जीतेंद्र सिंह, वेस्ट जोड़ा के मैगनीज माइंस के सीनियर मैनेजर सुब्रत ओझा, सेफ्टी मैनेजर अमोल पी महाजन, सिक्युरिटी असिस्टेंट मैनेजर संजय पाठक।

खबरें और भी हैं...