जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने विजय खां की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर्नाटक में सरकार गठन के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ दिवस के तौर पर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने एक मांग पत्र उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम सौंपा है। मौके पर पीएन झा, प्रिंस सिंह, रघुनाथ पांडे,परितोष सिंह, संजीव रंजन, लड्डू पांडेय, गोपाल यादव, राहुल गोस्वामी, सुरेंद्र शर्मा, उषा यादव, अपर्णा गुहा, बबलू झा आदि उपस्थित थे।