जमशेदपुर | टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार कोसुप्रीम कोर्ट के साथ झारखंड हाईकोर्ट से सकारात्मक फैसला नहीं मिला। प्रकाश कुमार द्वारा दायर एसएलपी (सी) 10797/2018 पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस कुरियन जोसेफ और मोहन एम संतनागुंडूर ने सुनवाई की। खंडपीठ ने कहा- जब झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा सुनवाई की जा रही है तो वही इस पर निर्णय लें। अत्यधिक जरूरत होने पर याचिकाकर्ता आवेदन दें। अब प्रकाश कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट मंे 12 जून को सुनवाई होगी।