सिदगोड़ा में दो योजनाओं का शिलान्यास, 40 परिवारों के बीच एलपीजी कनेक्शन बंटा
जमशेदपुर | नगर विकास विभाग की ओर से आवंटित राशि से सिदगोड़ा में छठ घाट का सौंदर्यीकरण व संथाल बस्ती में 6.40 लाख रुपए से सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल व सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने किया। इसके अलावा बागुनहातु में उज्जवला योजना के तहत 40 परिवारों के बीच गैस का चूल्हा का वितरण किया गया।