राजस्व कर्मचारी की शह पर तालाब की जमीन बेचने की कोशिश, डीसी से कार्रवाई की मांग
जमशेदपुर | जुगसलाई महतोपाड़ा रोड स्थित जंगली तालाब की घेराबंदी कर बिक्री का प्रयास एक बार फिर शुरू हो गया है। इसके बाद तालाब सुरक्षा संघर्ष समिति ने जंगली तालाब मामले को लेकर डीसी अमित कुमार से मिले। समिति ने डीसी से तालाब को बिक्री से बचाने की अपील की। समिति के अध्यक्ष बदरुद्दीन अहमद ने बताया- करीब 15 बीघा में फैले जंगली तालाब के कई हिस्सेदार हैं। जमीन के एक हिस्सेदार सुब्रतो महतो उर्फ बाबू महतो, जमशेदपुर अंचल कार्यालय के बिचौलिया खातिर हुसैन व राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार सिंह तालाब की जमीन की घेराबंदी कर उसके बेचने की फिराक में हैं। 18 मई को तालाब की घेराबंदी का लोगों ने विरोध किया तो जमीन माफियाओं ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया।