पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साकची में टेम्पो के खिलाफ कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सिटी एसपी प्रभात कुमार और ट्रैफिक डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने शुक्रवार को साकची में टेम्पो की जांच की। टेम्पो में चालक का नाम-नंबर नहीं लिखने, साइड में रॉड नहीं लगाने, कागजात में कमी पाए जाने पर पुलिस टेम्पो को पकड़कर साकची थाने ले गई। दोपहर करीब 12 बजे से एक बजे तक सिटी एसपी और डीएसपी की मौजूदगी में पुलिस ने टेम्पो की जांच की। उनके जाने के बाद भी पुलिस ने तीन बजे तक टेम्पो की जांच की। सिटी एसपी के निर्देश पर सभी छह ट्रैफिक थाना में चार घंटे तक टेंपो की जांच की गई। जिसमें कुल करीब 150 टेंपो को पुलिस ने पकड़ा। जिनसे 2 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।

चालक का नाम-नंबर नहीं होने पर 150 टेम्पो पकड़ाए, 2 लाख जुर्माना वसूला, सिटी एसपी-ट्रैफिक डीएसपी ने खुद की जांच

टेंपो चालकों को एक सप्ताह पूर्व बैठक कर नियमों के पालने के लिए आगाह किया गया था बावजूद कई टेंपो चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे है। करीब 150 टेंपो को पकड़ा गया। 2 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई लगातार चलेगी। - विवेकानंद ठाकुर, डीएसपी (ट्रैफिक)

कुछ दिन पहले मिले क्वार्टर में टिनप्लेट कर्मी ने की खुदकुशी

क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर

टिनप्लेट अस्पताल के पास एक क्वार्टर में शुक्रवार की रात टिनप्लेटकर्मी व बिरसानगर सृष्टि गार्डेन बी ब्लॉक 204 निवासी दीपांजन चट्‌टराज (39 वर्ष) ने रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। देर रात तक घर नहीं लौटने पर घर वाले क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजा बंद पाया। परिजनों ने गोलमुरी थाना को सूचना दी। पुलिस क्वार्टर पहुंची और जबरन दरवाजा खोला तो उन्हें फंदे से लटका पाया। इसके बाद परिजन टिनप्लेट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार कुछ दिनों पूर्व ही दीपांकर को कंपनी क्वार्टर मिला था। क्वार्टर में मरम्मत का काम चल रहा था। शाम में दीपांजन ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स, रस्सी व अन्य सामान खरीदा था। मजदूरों के जाने के बाद उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दीपांकर की शादी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...