पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रजिस्ट्रार ने प्रिंसिपल को फोन पर दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजिस्ट्रार ने प्रिंसिपल को फोन पर दी चेतावनी

जमशेदपुर | साकची स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार में घाटशिला कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार द्वारा केयू व उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर कमीशनखोरी का आरोप लगाने को गंभीरता से लिया है। इसे अनुशासनहीनता के दायरे में मानते हुए केयू ने उन्हें शोकॉज जारी कर स्पष्टीकरण मांगने की तैयारी में है। दूसरी अोर प्रिंसिपल का बयान समाचार पत्रों में छपने के बाद शनिवार को केयू के रजिस्ट्रार डॉ एसएन सिंह ने विनोद कुमार से फोन पर बात की और उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार उन्होंने प्रिंसिपल को चेतावनी देते हुए आगे इस प्रकार का बयान नहीं देने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...