सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं को लागू कराने की मांग को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव से रांची में मिला। संघ की मांग पर शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। मौके पर धीरेंद्र कुमार, प्रभात कुमार सिंह आदि शामिल थे। जानकारी के अनुसार सातवें वेतनमान को लेकर शिक्षा सचिव एपी सिंह को प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्रालय से संचिका भेजी गई है। शिक्षा सचिव ने मंतव्य मांगते हुए मंत्रालय को फाइल वापस भेजी थी।
शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल।