पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिजिक्स और मैथ के पेपर टफ, केमेस्ट्री आसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंड संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा शनिवार को शहर के आठ केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 6442 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 375 अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच हुई। इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ से सवाल पूछे गए थे। सारे प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकृति के थे। परीक्षा देकर बाहर निकले श्याम कुमार ने बताया कि फिजिक्स और मैथ के पेपर कठिन थे, लेकिन केमेस्ट्री का आसान रहा। परीक्षा केंद्र श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर, दयानंद पब्लिक स्कूल साकची, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज मानगो, गुरुनानक हाई स्कूल साकची, बालीचेला हाई स्कूल सोनारी, जैन कॉलेज गम्हरिया, अल कबीर पॉलिटेक्निक मानगो, गवर्नमेंट वीमेंस पॉलिटेक्निक कॉलेज गम्हरिया को बनाया गया था।

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

खबरें और भी हैं...