जमशेदपुर | कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा नियंत्रक विभाग ने इवीएस पेपर की आंसर की जारी कर दी है। शनिवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. पीके पाणि की ओर से साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स विषय की उत्तर कुंजी जारी की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संबंधित कुंजी को केयू की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।