जमशेदपुर| बाबुल कुमार के शानदार शतक की मदद से रांची ने एचपी बोधनवाला ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकुड़ को 76 रनों से हरा सांत्वना भरी जीत दर्ज की। रांची स्थित ओवल मैदान में खेले गए इस मैच में रांची ने 50 ओवर में छह विकेट पर 365 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाबुल कुमार ने 119 गेंदों पर 19 चौके व पांच छक्के की मदद से 147 रनों की दर्शनीय शतकीय पारी खेली, जबकि कौशलसिंह ने 67 व श्रेष्ठ सागर ने 57 रन बनाए। पाकुड़ की ओर से शहबाज अहमद और मो. नसीम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में पाकुड़ की पूरी टीम 44.1 ओवर में 289 रनों पर सिमट गई। ओमपाल बोकन ने 62, शहबाज अहमद ने 50, आलोक शर्मा ने 50 व मो. अहजरुद्दीन ने 47 रन बनाए। रांची की ओर से मैन ऑफ द मैच आशीष कुमार ने 28 रन देकर पांच और कार्तिक ठाकुर ने दो विकेट लिए।