पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • एचपी बोधनवाला क्रिकेट के फाइनल में जमशेदपुर पराजित

एचपी बोधनवाला क्रिकेट के फाइनल में जमशेदपुर पराजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| आनंद सिंह की बेहतरीन शतकीय पारी के बाद आसिफ मंसूरी की घातक गेंदबाजी की बदौलत धनबाद ने जमशेदपुर को 56 रनों से हरा एचपी बोधनवाला ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर डिवीजन के अंतिम मैच में धनबाद ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 286 रनों का स्कोर खड़ा किया। मैन ऑफ द मैच आनंद सिंह ने 146 गेंदों पर 21 चौके व पांच छक्के की मदद से 167 रनों की बड़ी शतकीय पारी खेली, जबकि सुरिंदर दहिया ने 50 रन बनाए। जमशेदपुर की ओर से जसकरण सिंह ने तीन तथा विशाल सिंह और सुप्रियो चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में जमशेदपुर की पूरी टीम 48.3 ओवर में 230 रनों पर सिमट गई। भानू आनंद ने 10 चौके व दो छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली, जबकि विशाल सिंह ने 61 व विवेक कुमार ने 22 रन बनाए। धनबाद की ओर से मो. आसिफ मंसूरी ने 40 रन देकर पांच और आनंद सिंह ने दो विकेट चटकाए।

खबरें और भी हैं...