पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है, तू ही मेरी नाव का मांझी, तू ही पतवार

श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है, तू ही मेरी नाव का मांझी, तू ही पतवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है, तू ही मेरी नाव का मांझी, तू ही पतवार है..., ओ दर्जी सिल दे निशान मन्ने खाटू जाना से... आदि श्याम भजन सुन श्रद्धालु जमकर झूमे। मौका था श्याम युवा मंडल टेल्को की ओर से आयोजित श्रीश्याम महोत्सव का। टेल्को क्लब में शनिवार को प्रभु श्याम की भजन संध्या का आयोजन रात आठ बजे से किया गया। इसमें कोलकाता के गायक सौरव शर्मा, विनोद, संजू शर्मा, महावीर अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण बाबा का दरबार रहा, जो कोलकाता से मंगाए गए फूलों से बनाया गया था। अनुष्ठान को सफल बनाने में अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अंगद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...