पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • महिलाएं महुआ से अचार, शरबत, दवा बनाना सीखेंगी : खेलाराम

महिलाएं महुआ से अचार, शरबत, दवा बनाना सीखेंगी : खेलाराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व नेशनल एसटी-एससी हब रांची की ओर से एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत जारी पोर्टल समाधान एवं संबंध से आदिवासी उद्यमियाें को उद्यमिता के क्षेत्र में होने वाले लाभ के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सेंटर में किया गया।

मुख्य अतिथि नेशनल एसटी-एससी हब रांची के हेड विनोद कुमार ने कहा कि यह पोर्टल सिर्फ नए उद्यमियों के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से हर उद्यमी व्यापार से जुड़ी समस्या का समाधान पा सकता है। इसके बावजूद किसी को परेशानी है तो वह डायरेक्ट एसटी-एससी हब रांची से संपर्क कर सकता है।

सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सेंटर में आदिवासी उद्यमियाें को समाधान एवं संबंध पोर्टल की दी गई जानकारी

रांची में महुआ सम्मेलन का होगा आयोजन : मुर्मू

सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सेंटर में समाधान एवं संबंध पोर्टल की जानकारी देते विनोद कुमार व अन्य।

ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेलाराम मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से रांची में महुआ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीण महिलाओं को वन उत्पाद के साथ व्यापार से जोड़ा जाएगा। इसके तहत महिलाओं को महुआ के फल से अचार, लड्डू, शरबत, दवाई आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद को एमएसएमई के तहत मार्केट में बेचा जाएगा। कार्यक्रम में करीब 60 लोगों ने हिस्सा लिया। मौके पर मनोज लकड़ा, उपेंद्र बानरा, कुंवर नाग, अभय कुमार, राकेश उरांव, विष्णु बानरा, अनिल मुर्मू, गोमिया सुंडी, दशरथ मुंडा, जकता सोरेन, गगन सिंकु, लक्ष्मण मिंज, राजेश नाग, सुशील सवैया आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...