पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सोशल मीडिया पर रमजान की फजीलत, युवाओं को दी जा रही नसीहत, लोग दुआ भी कर रहे शेयर

सोशल मीडिया पर रमजान की फजीलत, युवाओं को दी जा रही नसीहत, लोग दुआ भी कर रहे शेयर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमजान से जुड़े दीनी मसले की जानकारी के लिए रमजान हेल्पलाइन दैनिक भास्कर की ओर से चलाया जा रहा है। इस पर रोजा, नमाज, तरावीह, जकात समेत किसी भी मसले का जवाब हासिल किया जा सकता है, जिसका शहर के मुफ्ती और मौलाना जवाब देंगे। आज का जवाब मुफ्ती जियाउल मुस्तफा ने दिया है।

सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

इस्लाम में रमजान को बरकतों और रहमतों का महीना माना जाता है। इसका असर नौजवानों की पहली पसंद सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। रमजान की आमद के साथ ही सोशल मीडिया पर इबादत के तरीकों, दुआओं और अच्छी बातों को बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है।

हजारों फेसबुक पेज के जरिए माहे पाक की फजीलतों को बयां किया जा रहा है। वहीं, वाट्सएप पर भी दुआओं और हदीसों का जिक्र आम है। लोग इन पेजों से जुड़कर कमेंट और चैट के जरिये रोजे से जुड़ी बातें और अनुभव शेयर कर रहे हैं। साथ ही युवाओं को नसीहत भी दी जा रही है। पोस्ट, स्टेटस और कमेंट के जरिए उन्हें यह बताया जा रहा है कि रमजान में किन चीजों से बचना है। इन दिनों दुआओं को शेयर करने का ट्रेंड सबसे ज्यादा है। इनमें रोजे के दौरान पढ़ी जाने वाली दुआओं से लेकर मसनून (छोटी दुआ) और आमतौर पर रोज पढ़ी जाने वाली दुआएं अधिक शेयर की जा रही हैं। फेसबुक कमेंट से लेकर लाइक करने के साथ लोग वाट्सएप पर भी शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा नबी के किस्सों को भी पोस्ट किया जा रहा है।

रमजान पर नबी के किस्से भी कर रहे पोस्ट

सोशल मीडिया पर रमजान से जुड़े पेज में अल्लाह से दुआ व युवाओं के लिए संदेश।

बदल गए कमेंट्स: रमजान के दौरान अब फेसबुक पेज और वाट्सएप ग्रुप पर होने वाले लोगों के कमेंट भी बदल गए हैं। रमजान में अब लोग सुभान अल्लाह, माशाल्लाह और अल्हम्दुलिल्लाह जैसे कमेंट दूसरों के पोस्ट और वॉलपेपर पर कर रहे हैं।

अपनों के संग इफ्तार की यह तस्वीर हमें अमर मार्केट, अलकबीर पॉलिटेक्निक, मानगो के छात्रों व पुरुलिया रोड से हेब्बा शादमान ने भेजी है। आप भी अपने दोस्तों संग इफ़्तार का फोटो शेयर करना चाहते हैं तो हमें अपने नाम और जगह के साथ भेज सकते हैं।

रोजे की खुशी में रातभर जागा

11 साल की उम्र से मैं रोजा रख रहा हूं। जब मैंने पहला रोजा रखा था तो एक दिन पहले एक्साइटमेंट की वजह से रातभर नींद नहीं आई। घर वालों के साथ सेहरी की और रोजे की नीयत बांधी। दोपहर में जब मम्मी को पता चला कि मैं रातभर सोया नहीं हूं तो उनकी परेशानी बढ़ गई कि मैं भूखा प्यासा हूं और रातभर जागा भी। अल्लाह का करम रहा कि मैंने रोजा पूरा किया। -मोहम्मद यूसुफ, टेल्को

jamshedpur, sunday, 20/05/2018 . 2

रमजान हदीस, रमजान रेसिपी, रमजान 2008 समेत कई नाम से पेज चल रहे हैं। इसके अलावा कई दुआओं और नबियों के नाम से भी चलाए जा रहे हैं। फेसबुक पर मौजूद पेजों में भारत के अलावा पाकिस्तान, सऊदी अरब, दुबई आदि देशों के ज्यादा हैं।

यह सेल्फी हमें मानगो पुरुलिया रोड से मो. फरहान खान, मो. फरीद, अजमुल शेख ने भेजी है। आप भी अपनी खुशियों की सेल्फी हमें अपने नाम और जगह के साथ भेज सकते हैं।

नोट : आप भी ई-मेल आईडी amna.ali@dbcorp.in और whatsapp number_8770595659 पर भेज दें।

खबरें और भी हैं...