पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सब्जी में इतना तेल, यात्रियों को खाना परोस रहे या बीमारी, सेहत से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे जेल

सब्जी में इतना तेल, यात्रियों को खाना परोस रहे या बीमारी, सेहत से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के डिप्टी चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (यात्री सुविधा) मनोज कुमार व टीम ने शनिवार को टाटानगर स्टेशन में खान-पान, यात्री सुविधा सहित सफाई का जायजा लिया। वे जहां भी गए, वहां गड़बड़ी मिली। किचन की व्यवस्था देखकर भड़क गए, वहां मौजूद फूड ट्रैक के मैनेजर से बोले- आपलोग यात्रियों को खाना परोस रहे हो या बीमारी? सब्जी में इतना तेल क्यों है? खाना अन हेल्दी, अन हाइजीन है। इसमें अभी से सुधार लाएं।

डिप्टी चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (सीसीएम) बनने के बाद मनोज कुमार पहली बार निरीक्षण करने टाटानगर आए थे। उन्होंने दो घंटे तक फूड प्लाजा, फूड ट्रैक, प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन के स्टॉल की जांच की। इस दौरान उन्होंने खाने-पीने की वस्तुओं की जांच पर ज्यादा ध्यान दिया। भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाने-पीने के सामान को रखने का तरीका, किचन, सुरक्षा, स्टॉल में वस्तुओं की बिक्री की जानकारी ली। टिकट काउंटर और पार्किंग की सुविधा का भी जायजा लिया। डिप्टी सीसीएम ने साथ आए सहयोगी और टाटानगर के कैटरिंग इंस्पेक्टर से दोनों फूड स्टॉल में खाना की जांच करवाई। जांच में गुणवत्ता सही नहीं मिली। मौके पर मनोज कुमार ने कहा टाटानगर स्टेशन दक्षिण-पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है। इसलिए उन्होंने टाटानगर से ही निरीक्षण का काम शुरू किया है। गड़बड़ी करनेवाले पर कार्रवाई होगी। आर्थिक जुर्माना लगेगा। यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले को जेल जाना पड़ सकता है।

कॉफी बनाने में गंदा पानी का इस्तेमाल, अनब्रांडेड नूडल, फूड प्लाजा में मक्खी देख भड़के डिप्टी सीसीएम

स्टॉल एक, दो और पांच

अनब्रांडेड लोकल केचअप व गंदा बोतल मिला। कॉफी बनाने में गंदे पानी का इस्तेमाल को पकड़ा। सॉस, ब्रेड, क्रीम रोल भी अनब्रांडेड था।

कार्रवाई- जांच में पाया गया कि स्टॉल दो महीने से बिना लाइसेंस के चल रहा था। डिप्टी सीसीएम ने अधिकारियों को डांट लगाई।

ये खाना है या जहर...

टिकट वेंडिंग मशीन

टिकट वेंडिंग मशीन के पास एक भी यात्री नहीं थे। टिकट काउंटर पर कतार थी। डिप्टी सीसीएम ने प्लेटफॉर्म टिकट लेकर मशीन की जांच की।

कार्रवाई- यात्रियों में जागरुकता, मशीन में टिकट मूल्य के नोट की कमी पाई। कहा- सीनियर डीसीएम से बात कर समस्या दूर होगी।

फूड ट्रैक

लोकल चाउमिन व ब्रेड मिला। बटर का डिब्बा गंदा था। रात का तला पनीर पकौड़ा व सब्जी में तेल ज्यादा मिला। कॉफी में गंदे पानी का इस्तेमाल करते पाया गया।

कार्रवाई- महिला स्टाफ के नाखून की जांच की। मैनेजर को डांट लगाई-खाना खिला रहे या बीमारी फैला रहे हो। अभी से सुधार करो।

टाटानगर रेलवे स्टेशन में किचन की अव्यवस्था देख डिप्टी सीसीएम बोले-

कृष्णा फूड प्लाजा

समोसा, कचौड़ी को ढकने के लिए मच्छरदानी वाले नेट का उपयोग हो रहा था। टेबुल और खाने-पीने के सामान पर मक्खी दिखी।

कार्रवाई- अधिकारी ने नाराजगी जताई। खाने की वस्तु टेस्ट कराई। संचालक से कहा- मक्खी रहेगी तो खाना हाइजीन कैसे होगा? इसे दूर करो।

एसकेलेटर के नीचे गंदगी

एसकेलेटर के पास गंदगी देख नाराज हुए। प्लेटफॉर्म दो व तीन पर सीढ़ी के नीचे पार्सल की बोरी व कार्टून थे। डिप्टी सीसीएम ने पूछा-यात्री कैसे आना-जाना करेंगे।

कार्रवाई- सफाईकर्मी का समय निर्धारित कर काम करवाने से एसकेलेटर के पास समस्या नहीं होगी। इसके बाद सफाईकर्मी जिम्मेदार होंगे।

निरीक्षण

29 ट्रेन में12 कैटरिंग इंस्पेक्टर ने की जांच

9 से 11 मई तक 12 कैटरिंग इंस्पेक्टर ने दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन से चलने वाली 29 ट्रेनों में 72 घंटे तक निरीक्षण किया। कहां क्या गड़बड़ी मिली? नोट किया, यात्रियों से फीडबैक लिया।

गुस्सा

दो बंद स्टॉल का भाड़ा नहीं देने पर भड़के

दो स्टॉल बंद देखा। कहा-यह किसने कहा कि मामला कोर्ट में होने पर पुराना भाड़ा नहीं लेना है। मामले की जांच की जाएगी। वीआईपी पोर्टिको में गेट पर सिपाही या कर्मी नहीं मिला।

एक्शन

गीतांजलि एक्सप्रेस में 150 यात्रियों से फाइन

गीतांजलि एक्सप्रेस में जांच की। उन्होंने 150 यात्रियों से फाइन किया। पेंट्रीकार में मेन्यू कार्ड नहीं मिला। गंदगी थी। स्टाफ के हाथों में ग्लब्स नहीं थे।

खबरें और भी हैं...