विपिन बिहारी चेयरमैन, राजीव बने सचिव
जमशेदपुर | जमशेदपुर बिल्डर्स एसोसिएशन की नई कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को इंजीनियर्स भवन में आयोजित समारोह में शपथ ली। लाफार्ज कंपनी के वीपी मनोज अग्रवाल ने नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कमेटी में विपिन बिहारी प्रसाद चेयरमैन और राजीव कुमार सचिव बनाए गए हैं। समारोह में संस्था के कई सदस्य मौजूद थे।