पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 1 सीबीएसई रिजल्ट 12वीं का 28,10वीं का 30 मई तक आने की संभावना

1 सीबीएसई रिजल्ट 12वीं का 28,10वीं का 30 मई तक आने की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 28 मई और 10वीं का 30 मई तक आने की संभावना है। बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कोई सूचना नहीं दी है। इस साल शहर में 10वीं और 12वीं में लगभग 12 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लगभग 16 लाख 88 हजार छात्रों ने दी थी, जिन्हें अब अपने नतीजों का इंतजार है।

2 जेईई एडवांस एग्जाम

शहर के 5 केन्द्रों पर आज 1000 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

जमशेदपुर | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा 20 मई को शहर के पांच केन्द्रों पर होगी। पहली बार ऑनलाइन मोड में यह परीक्षा होगी। इसके लिए मानगो स्थित आयोन डिजिटल जोन (नियर शिवालय मोटर्स) में 3 केंद्र, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल और डीबीएमएस कॅरियर एकेडमी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। तीनों केंद्रों पर लगभग एक हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

खबरें और भी हैं...