जमशेदपुर | कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने की खुशी में रविवार को गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष विजय खां के आवासीय कार्यालय सिदगोड़ा में आतिशबाजी के साथ लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी बबलू झा ने कहा कि भाजपा के हाथों लोकतंत्र की हत्या होने से बच गई। इसके लिए समस्त देशवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मौके पर पीएन झा, मदन सिंह, राहुल गोस्वामी, राजा सिंह, सौरव झा, चंदन पांडेय आदि मौजूद थे।