पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

असत्य की हार और लोकतंत्र की जीत : डॉ अजय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा- कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद यह साफ हो गया कि राज्यपाल द्वारा बिना बहुमत के येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना तथा उसके बाद आपाधापी में शपथ दिलवाना, देश के संविधान की मर्यादाओं के विरुद्ध था। इसके विरोध में कांग्रेस ने देशभर में आवाज उठाई। परिणाम हुआ कि येदियुरप्पा को बहुमत साबित किए बिना इस्तीफा देना पड़ा। असत्य की हार हुई है तथा सच्ची लोकतंत्र की जीत हुई है। इधर, झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा- चार दिनों से कर्नाटक का संशय शनिवार को समाप्त हुआ।

खबरें और भी हैं...