पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • अब भवन निर्माण विभाग को विश्वविद्याल से पास कराना होगा नए भवन का डीपीआर : विकास आयुक्त

अब भवन निर्माण विभाग को विश्वविद्याल से पास कराना होगा नए भवन का डीपीआर : विकास आयुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

झारखंड सरकार के विकास आयुक्त अमित खरे ने मंगलवार को रांची में राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ बैठक की। इसमें इसमें उच्च शिक्षा सचिव अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। केयू की तरफ से इस बैठक में कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती मौजूद रहीं।

बैठक में झारखंड भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में कराए जा रहे भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा के साथ विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि भवन निर्माण विभाग को अब किसी भी कॉलेज या विवि में बनने वाले नए भवन का डीपीआर विवि से भी पास करानी होगी। दोनों संस्थाओं के बीच समन्वय हो इसलिए को-ऑर्डिनेटर की भी नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ विश्वविद्यालयों की ओर निगम को भेजी गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र देना होगा। संबंधित प्रमाण पत्र के आधार पर विश्वविद्यालय झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग को उपयोगिता प्रमाण पत्र देंगे।

खबरें और भी हैं...