एमजीएम लिफ्ट से पानी निकालने का काम शुरू
महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में शुक्रवार से खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक करने के लिए पांच दिन बाद प्रयास शुरू हो गया। लिफ्ट में पानी घुस गया है। जिसे निकालने का काम मंगलवार से मोटर लगाकर शुरू कर दिया है। पानी अधिक होने के कारण काम मंगलवार को पूरा नहीं हो सका। मौके पर पता चला कि लिफ्ट के चेंबर में बाहर से पानी रिस कर आ रहा है। जिसके कारण बार-बार पानी भरता जा रहा है। ऐसे में अधीक्षक ने इमरजेंसी भवन के पीछे सफाई कराकर फिर लिफ्ट से पानी निकालने का आदेश दिया है।