पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • ट्रांसपोर्टर की हत्या मामले में भाजपा नेता का पोता समेत चार गिरफ्तार

ट्रांसपोर्टर की हत्या मामले में भाजपा नेता का पोता समेत चार गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर/गम्हरिया

कांड्रा आधुनिक कंपनी परिसर में फ्लाइएश कारोबारी ट्रांसपोर्टर अनिल गोप हत्याकांड में शामिल चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में कांड्रा बस्ती निवासी विकास दास व धीरज प्रसाद, कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 4 निवासी विजय कृष्ण पांडेय एवं टेल्को कॉलोनी जी रोड निवासी अमित कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से भाजपा का सिम्बाॅल लगा एक स्कोर्पियो (संख्या जेएच05बीवाई-8230), हत्या में प्रयुक्त एक लोडेड देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस एवं 3 मोबाइल फोन बरामद किया है। इस कांड के दो अन्य आरोपी कांड्रा निवासी बाप्पा पात्रो व सादा चन्द्र दास फरार है।

मंगलवार कांड्रा थाना में मामले का खुलासा करते हुए सरायकेला एसपी एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया बरामद स्कार्पियो कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 4 निवासी विजयकृष्ण पाण्डेय की है। बाप्पा पात्रो के इशारे पर ही विकास दास और सादा चंद्र दास ने मिलकर अनिल गोप की हत्या की थी। मृतक अनिल गोप बिरसानगर के रमनी गोप के बेटे की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार विकास दास शातिर बदमाश है। छह माह पूर्व ही वह जेल से छूटा है। पकड़े जाने पर विकास दास के पास से हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद किया गया है। वहीं, विजयकृष्ण पाण्डेय के पास गोली बरामद किया गया है।

गिरफ्तार शूटर

विकास दास

नेता का पोता

विजय कृष्ण पाण्डेय

रमणी गोप के बेटे के हत्या के मामले में जेल गया था अनिल गोप

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि अनिल गोप की हत्या करने के बाद विकास दास बिरसानगर में जमीन कारोबारी रमणी गोप से मिलना चाह रहा था। मृतक अनिल गोप जमीन कारोबारी रमणी गोप के बेटे के हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इसलिए इस मामले में रमणी गोप की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। फरार बाप्पा पात्रो की गिरफ्तारी के बाद ही इसकी सत्यता का पता चल सकेगा। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद विकास दास टेल्को कॉलोनी में अमित कुमार सिंह के घर में ही प|ी के साथ रह रहा था। वही, हत्याकांड में शामिल विकास दास का सहयोगी सादाचंद्र दास भी टेल्को का ही रहने वाला है। ऐसे में रमणी गोप की हत्या में संलिप्तता की जांच की जा रही है। वे लोग झारखंड से बाहर भागने के प्रयास में थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने बताया कि हालांकि हत्याकांड में प्लाइएश ऐश कारोबार में प्रतिद्वंद्विता भी सामने आ रही है।

जब्त स्कॉर्पियो व देसी कट्‌टा।

स्कार्पियो से भाग रहे बदमाशों को पकड़ा : एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। दल ने पिंड्राबेड़ा-बाड़ामारी के बीच सुनसान सड़क पर स्कार्पियो से भाग रहे इन लोगों को पकड़ा लिया। मालूम हो कि गत 7 मई को कांड्रा स्थित आधुनिक कंपनी परिसर में गम्हरिया निवासी अनिल गोप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में प|ी के बयान पर कांड्रा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दयाशंकर का पोता है विजय

गिरफ्तार कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 4 निवासी विजय कृष्ण पाण्डेय भाजपा नेता दयाशंकर पाण्डेय का पोता है। कुछ दिनों पूर्व ही विजय की एक बहन की छत से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार विजय आदित्यपुर में मारपीट के एक मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा कदमा थाना में भी उसपर मारपीट का मामला दर्ज है। इधर, टेल्को कॉलोनी जी रोड के2-3 निवासी अमित कुमार सिंह पढ़ाई करता है। उसके पिता नवल किशोर सिंह टाटामोटर्सकर्मी है।

खबरें और भी हैं...