बागबेड़ा में पिता ने 18 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, साकची महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज
बागबेड़ा निवासी एक पिता ने अपनी ही 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा करते हुए बेटी ने साकची महिला थाना में पिता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 14 मई की है। इस दौरान पीड़िता ने साकची महिला थाना पुलिस को बताया वह घर पर अकेली थी। पिता ड्यूटी से घर लौटे। उस समय वह पिता के कमरे में झाड़ू लगा रही थी। अचानक पिता ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद धमकी भी दी। दुष्कर्म करने के बाद वह पुन: ड्यूटी चले गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर साकची महिला थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।