पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बर्मामाइंस : मेसर्स महेन्द्रा ट्रेडर्स के मालिक पर 35 लाख रुपए की टैक्स चोरी का केस

बर्मामाइंस : मेसर्स महेन्द्रा ट्रेडर्स के मालिक पर 35 लाख रुपए की टैक्स चोरी का केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य कर सहायक आयुक्त जगदीश साहू ने बर्मामाइंस स्थित मेसर्स महेन्द्रा ट्रेडर्स एवं महेन्द्रा ट्रेडर्स के मालिक कोलकाता के ओल्ड चाइना बाजार निवासी आनंद झानवार के खिलाफ 35 लाख रुपए का टैक्स चोरी के आरोप में बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया जमशेदपुर प्रमंडल के आदेश पर गठित जांच टीम के द्वारा 9 अप्रैल 2018 से 11 अप्रैल 2018 तक बर्मामाइंस स्थित महेन्द्र ट्रेडर्स के व्यवसायिक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया वर्ष 2016-17 और 2017-18 के (प्रथम त्रयास) के अवधि में मालों का राज्यान्तर्गत और अंत राज्यीय क्रय दर्शाया गया है। लेकिन मालों का वास्तविक परिवहन नहीं किया गया है। सिर्फ टैक्स इन्वायस निर्गत करते हुए अन्य कागजी प्रक्रिया पुरी की गई है। इस प्रकार सत्र 201-16-17 में 24,98,732.19 रुपए और सत्र 2017-18 के प्रथम त्रेमास में 4,11,579.55 रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट गलत लाभ के लिए दर्शाया गया है। इस प्रकार मेसर्स महेन्द्र ट्रेडर्स ने कुल 35 लाख रुपए का टैक्स की चोरी की है। टैक्स चोरी से झारखंड राज्य के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है।

खबरें और भी हैं...