दलमा में अवैध ईंट्ट भट्ठे तोड़े जाएंगे : एसडीओ
जमशेदपुर| दलमा सेंचुरियन जोन में अवैध रूप से चल रहे ईंट्टा भट्टा को जमींदोज करने की योजना प्रशासन ने बनाई है। यह जानकारी एसडीओ माधवी मिश्रा ने देते हुए बताया सोमवार को चार ईंट्टा भट्टा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। समय की कमी के कारण तीन ईंट्ट भट्टा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई। इनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा प्रशासन की योजना है कि अवैध रूप से चल रहे ईंट्टा भट्टा को पूरी तरह से तोड़ दिया जाए।