गोलमुरी : एबीएम काॅलेज के पास से हटाया जाएगा अतिक्रमण, एसडीओ ने किया निरीक्षण
जमशेदपुर| गोलमुरी स्थित एबीएम काॅलेज के समीप अगले सप्ताह में अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमित स्थल का मंगलवार की शाम में एसडीओ माधवी मिश्रा ने निरीक्षण किया। तय हुआ कि अगले सप्ताह में किसी भी काॅलेज के समीप की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दी जाएगी। काॅलेज की प्राचार्या मुंद्रिका चंद्रा ने अतिक्रमण की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्थान को खाली कराने का आग्रह किया था। इसी के आलोक में एसडीओ ने प्राचार्या, जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रंजन पांडे व गोलमुरी थाना प्रभारी रामजी महतो के साथ स्थल निरीक्षण किया।