पंचायत समिति ने मासिक बैठक का किया बहिष्कार, बीडीओ को हटाने पर अड़े सदस्य
जमशेदपुर | जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। पंचायत समिति प्रमुख रवीन्द्रनाथ सिंह व समिति के सदस्यों ने मासिक बैठक का बहिष्कार किया। रवीन्द्रनाथ सिंह ने कहा- जब हमलोगों के द्वारा की गई शिकायत पर कार्रवाई ही नहीं की जाती तो बैठक का क्या औचित्य है। केवल शोकॉज होता है। बीडीओ पारूल सिंह इस पर कार्रवाई करने की बजाय केवल सांत्वना देती हैं। पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ पारूल सिंह को हटाने की मांग की है। इसके लिए समिति मंगलवार को डीसी अमित कुमार व सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। एक सप्ताह के अंदर बीडीओ पारूल सिंह तबादला नही होने पर समिति अनिश्चतकालीन धरना पर बैठेंगे।