मानगो : 36 लाख रुपए लोन की किश्त नहीं चुकाने पर इलाहाबाद बैंक ने घर खाली कराया
मानगो : 36 लाख रुपए लोन की किश्त नहीं चुकाने पर इलाहाबाद बैंक ने घर खाली कराया
3 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
जमशेदपुर | लोन की राशि नहीं चुकाने पर इलाहाबाद बैंक ने सोमवार को मानगो हिल व्यू कॉलोनी में शांति देवी का घर खाली कराया। इस दौरान मानगो अक्षेस और उलीडीह पुलिस भी मौजूद थी। बैंक अधिकारी के अनुसार, शांति देवी ने घर के एवज में बैंक से 36 लाख रुपए कर्ज लिया था। लोन राशि का भुगतान नहीं करने के कारण घर खाली कराया गया।