जमशेदपुर | झालसा के निर्देश पर सिविल कोर्ट जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को घाघीडीह जेल में कानूनी जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें महिला कैदियों को हक पाने के लिए कानूनी व तकनीकी जानकारी से अवगत कराया गया। शिविर में जिला बाल कल्याण पदाधिकारी चंचल कुमारी व सिविल कोर्ट के अधिवक्ता प्रीति मुर्मू ने वीमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर कार्यक्रम की जानकारी भी दी।