कीताडीह में तीन लोगों की पाई गई थी संलिप्तता
सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर
कीताडीह में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले तीन लोगों को सीओ महेश्वर महतो ने दूसरी बार नोटिस जारी किया है। जमीन से जुड़े कागजात उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव रमण खां ने डीसी अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ शिकायत की थी। डीसी के आदेश पर सीओ ने जांच कराई तो आरोप को सही पाया। कीताडीह में राजस्व थाना नंबर 1167, खाता नंबर 445 के प्लाॅट संख्या 516, 497 व 519 में शिवजी सिंह, अभिसार शर्मा व रमाशंकर चौधरी के द्वारा सरकारी जमीन का कब्जा व खरीद बिक्री की गई और मकान बनाया गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने कोर्ट में तीनों के खिलाफ बीपीएलई वाद दायर किया है। नोटिस में सीओ ने कहा है कि पूर्व में एक बार नोटिस जारी हुआ था। लेकिन तीनों ने कागजात नहीं दिखाया है। 26 मई तक कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर निर्माण कार्य हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मामले को उजागर करने वाले कांग्रेसी नेता ने कहा कि सरकारी जमीन की खरीददारी कर घर बनाने वाले अभिसार शर्मा के भाई उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक हैंं।