जमशेदपुर | नाबालिग युवती को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला शक्तिपदो महतो को परसुडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। शक्तिपदो महतो रायरंगपुर ओड़िशा का रहने वाला है। इस संबंध में रायरंगपुर की रहने वाली लड़की के पिता ने परसुडीह थाना में शक्तिपदो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बताया था कि वे 18 मई को परिजन के साथ परसुडीह ग्वाला पट्टी मेंं एक शादी समारोह में आए थे। शक्तिपदो महतो भी शादी में शामिल हुआ था।