पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • फैसले के चार माह बाद भी टाटा स्टील ने नहीं दिया एनओसी, हर बार नया कारण बता रहा प्रबंधन

फैसले के चार माह बाद भी टाटा स्टील ने नहीं दिया एनओसी, हर बार नया कारण बता रहा प्रबंधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योजना का नक्शा सौंपने के डेढ़ माह बाद जेएनएसी एसओ ने टाटा स्टील को पत्र लिखा

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

सोनारी में अर्बन हाट व पार्क निर्माण के लिए टाटा स्टील लीज भूमि पर निर्माण कार्य के लिए एनओसी जारी नहीं कर रहा है। नतीजतन जमशेदपुर अक्षेस निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रहा है।

इस संबंध में जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज चीफ रितुराज सिंह को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। विशेष पदाधिकारी ने पत्र में कहा है- 13 जनवरी 2018 को स्टेक होल्डरों की मीटिंग में सोनारी दोमुहानी में अर्बन हाट व पार्क का निर्माण कराने की स्वीकृति हुई थी।

योजना को शुरू कराने के लिए टाटा स्टील का एनओसी जरूरी है। बार-बार पत्राचार करने के बाद भी कंपनी प्रबंधन जवाब नहीं दे रहा है। हर बार कंपनी की ओर से नई समस्या बताई जा रही है, जिसे दूर करने में अक्षेस हरसंभव प्रयास कर रहा है। बावजूद कंपनी प्रबंधन से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है। 6 अप्रैल 2018 को प्रस्तावित योजना का नक्शा भी सौंपा जा चुका है। विशेष पदाधिकारी ने दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए शीघ्र एनओसी जारी करने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...