जितेंद्र ठाकुर बने कदमा थाना प्रभारी, बिनोद पासवान को जुगसलाई ट्रैफिक की जिम्मेवारी
जमशेदपुर | एसएसपी अनूप बिरथरे ने सोमवार को कदमा और बिरसानगर थाना के लिए नए प्रभारी को नियुक्त किया। जुगसलाई ट्रैफिक थाना प्रभारी जितेंद्र ठाकुर को कदमा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कदमा थाना प्रभारी बिनोद पासवान को जुगसलाई ट्रैफिक की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बिरसानगर थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह को लाइन क्लोज किया गया है। उनके स्थान पर सीतारामडेरा में पदस्थापित भूषण कुमार को बिरसानगर का थाना प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया- कदमा थाना में इंस्पेक्टर का पद खाली था। इसी कारण फेरबदल किया गया है।
जितेंद्र ठाकुर
बिनोद पासवान