परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा में एक अंग्रेजी शराब दुकान में सोमवार देर शाम करीब आठ बजे 6-7 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने शराब दुकान के स्टॉफ से मारपीट की। लूटपाट भी की। घटना की जानकारी मिलने पर परसुडीह थाने की पुलिस जब तक पहुंची, लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि उत्पाती युवक जोजोबेड़ा कृष्णानगर के रहने वाले हैं।
पुलिस ने देर रात तक युवकों की तलाश में जगह-जगह छापामारी की। इधर, देर रात दुकान के घायल कर्मचारी परसुडीह थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। स्टाफ के अनुसार युवक शराब मांग रहे थे। पैसे मांगने पर वह पहले बकझक किए। फिर मारपीट पर उतारू हो गए। इसमें से एक युवक ने पिस्टल भी लहराया। जान से मारने की धमकी भी दी।