छपरा-टाटा एक्सप्रेस की थर्ड एसी के बी1 कोच में सफर कर रही महिला यात्री ने एसी नहीं चलने की शिकायत सीनियर डीसीएम से की। उन्होंने टाटानगर स्टेशन के अधिकारियों को ट्रेन पहुंचने पर महिला यात्री से मिलकर शिकायत सुनने का निर्देश दिया।
रेल रोको आंदोलन के कारण सोमवार को ट्रेन 10.30 घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन शाम 5.05 बजे पहुंची। ट्रेन आने के बाद अधिकारी महिला यात्री से संपर्क किया और उनकी शिकायत सुनीं।
रेल अफसरों ने कोच अटेंडर से एसी नहीं चलने का कारण पूछा। कोच अटेंडर ने कहा- रेल रोको आंदोलन के कारण ट्रेन कई जगह रुकी रही। एसी चालू थी, लेकिन कुलिंग नहीं हो रहा था। इसलिए ठंडक का अहसास नहीं हो रहा था। बैट्री डाउन की समस्या कोच अटेंडर ने बताई। महिला यात्री की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने पूरी जानकारी सीनियर डीसीएम को दे दी।