पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • गलत तरीके से किया ऑपरेशन बच्चे की मौत, महिला भी गंभीर

गलत तरीके से किया ऑपरेशन बच्चे की मौत, महिला भी गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीज की स्थिति खराब होने पर टीएमएच रेफर कर दिया, 24 घंटे में चढ़ाया गया 20 बोतल खून, हालत में सुधार नहीं

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

सरकार जननी-शिशु सुरक्षा योजना पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। पर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण जननी-शिशु मृत्यु दर कम होने का नाम ही नहीं ले रही। एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण कपाली, इस्लामनगर निवासी जेबा परवीन की जान पर बन आई है। जेबा के पति मो. इमरान व पड़ोसी मो. सरफराज ने बताया कि रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर जेबा परवीन को रविवार दोपहर को एमजीएम में भर्ती कराया गया था। उसे काफी तेज दर्द हो रहा था। इसके बावजूद काफी देर के बाद रविवार शाम उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान ही शिशु की मौत हो गई। ऑपरेशन के बाद जेबा परवीन का खून बहना नहीं रुक रहा था, जिसके कारण गायनिक विभाग के डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों की स्थिति बेहद गंभीर है और टीएमएच रेफर कर दिया। टीएमएच में भी मरीज की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मो. इमरान ने बताया कि रविवार से अबतक जेबा परवीन को 20 बोतल खून चढ़ाया जा चुका है।

मो. इमरान ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जेबा का गलत तरीके से ऑपरेशन किया गया है, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई, और प्रसूता की ब्लीडिंग नहीं रुक रही।

खबरें और भी हैं...